छुट्टी लेकर राजनीतिक रणनीति? कैलाश विजयवर्गीय फिर सुर्खियों में

Wednesday, Jan 28, 2026-05:23 PM (IST)

भोपाल: लंबे समय तक सत्ता की धुरी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस समय सुर्खियों में हैं। उनके अचानक छुट्टी पर चले जाने ने राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

भागीरथपुरा संकट:

दूषित जल के कारण लगातार मौतों और बीमारियों के बीच मंत्री का गैरहाजिरी सवालों के घेरे में है। प्रदेशभर की जिम्मेदारी रखते हुए भी अपने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं करा पाए।

धार भोजशाला विवाद:

 बसंत पंचमी में पूजा और नमाज को लेकर तनाव की स्थिति में प्रभारी मंत्री नदारद रहे। महत्वपूर्ण बैठकों में उपस्थिति नहीं, केवल संघ कार्यालय में ही नजर आए।

दिल्ली कूच की कोशिश की, लेकिन कोई आधिकारिक जानकारी नहीं।

शहर और प्रदेश में छुट्टी चर्चा का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मंत्री आखिरी दांव लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

 कैलाश विजयवर्गीय की छुट्टी सिर्फ आराम नहीं, बल्कि राजनीतिक स्ट्रेटेजी का हिस्सा मानी जा रही है। आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा कि कौन किसकी ताकत बढ़ा रहा है और कौन कमजोर पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News