सीहोर में करणी सेना ने शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग की, महाराणा प्रताप की प्रतिमा का हुआ भूमिपूजन

Monday, Mar 07, 2022-10:44 AM (IST)

सीहोर (रायसिंह मालवीय): राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जावर में सभा हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने जावर नगर में चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन किया। जावर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए धर्मेन्द्र सिंह दरबार द्वारा एक लाख ग्यारह हजार की राशि की घोषणा की गई। जावर ब्लॉक महामंत्री यशवंत सिंह अतरालिया की ओर से भी राशि की घोषणा की गई।

करनी सेना के विस्तार पर जोर 

इसके साथ ही सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने शहीद लोकेंद्र सिंह की प्रतिमा उनके गृह ग्राम गवाखेड़ा में लगवाने की मांग की। राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना जावर की कार्य कारणी का विस्तार करते हुए राजेन्द्र सिंह कुंजडा को कार्य कारणी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। अकेसिंह मेहतवाड़ा को ब्लॉक शयोजक, बलराम सिंह मेहतवाड़ा को संगठन मंत्री, धर्मेन्द्र सिंह को ब्लॉक सचिव, ज्ञानसिंह भाटी कुंडिया को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। जिसमें सभी करणी सैनिक बिजेंद्र सिंह भाटी उपस्थित रहे। आभार ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर अंकुश सिंह उमट ने किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News