पवई जेल में राजा पटेरिया से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बोले- जेल का रास्ता आजादी का रास्ता
Friday, Jan 06, 2023-05:16 PM (IST)

पन्ना(मुकेश कुमार): पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजा पटेरिया से मिलने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज पवई उप जेल में पहुंचे। जहां उन्होंने राजा पटेरिया से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मीडिया से रूबरू होते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि राजा पटेरिया एक बहादुर इंसान हैं। जेल का रास्ता आजादी का रास्ता है जो जेल से होकर गुजरता है। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित हुए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजा पटेरिया को झूठे मामले में फंसाया गया है। वह हमेशा ही शोषित और दबे कुचले लोगों की आवाज उठाते रहे हैं। बता दे कि कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भड़काऊ बात कहने पर उनके खिलाफ पवई थाने में मामला दर्ज हुआ था जिस पर उन्हें जेल हुई थी।