इंदौर में पकड़ा गया तेंदुआ ,आरआर कैट में भोजन की तलाश में भटक गया था रास्ता, पिंजरे में हुआ कैद...

3/15/2024 12:32:23 PM

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में (आरआर कैट) कैंपस में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। आपको बता दें कि 10 मार्च को वन विभाग को सूचना मिली थी कि आरआर कैट परिसर में दो तेंदुए घूम रहे हैं, जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम कैंपस में सक्रिय हो गई थी और आसपास के लोगों से सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया था। वन विभाग की टीम दोनों तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।


वन विभाग की टीम लगातार तेंदुओं की तलाश कर रही थी और दो पिंजरे भी लगाए थे। एक पिंजरे में एक तेंदुआ पकड़ में आ गया है। तेंदुए की उम्र 10 साल है और वह भूखा था मवेशी को देखकर वह पिंजरे में घुस गया और उस में कैद हो गया है। वन विभाग की टीम अभी दूसरे तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

PunjabKesari
आपको बता दें की जिस जगह यह तेंदुए देखे गए थे। वह ओपन एरिया है और अभी तेंदुए के घूमते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने नहीं आए हैं। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वहां पर भी तेंदुए का मूवमेंट ट्रेस नहीं हुआ है। वन विभाग की टीम ने दूसरे तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News