खगोलीय पिंडों की बंदनवार: सुबह 4 बजे पूर्वी आकाश से शुरू होगी ग्रहों की कतार

Wednesday, Jun 22, 2022-06:57 PM (IST)

भोपाल: बुध (मरकरी), शुक्र (वीनस) ,चंद्रमा (मून), मंगल (मार्स), बृहस्पति (जुपिटर) और शनि (सेटर्न) खगोलीयपिंडों की बंदनवार कल सुबह के आकाश में उगते सूर्य के स्वागत में रहेगी। सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर पूर्वी आकाश से शुरू होकर सिर के ठीक उपर तक एक कतार के रूप में होंगे। ठीक पूर्व में कुछ उंचाई पर बुध उसके कुछ उपर तेज चमकता शुक्र इसके उपर चंद्रमा फिर लाल ग्रह मंगल उसके कुछ उंचाई पर सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे ऊपर शनि ग्रह होगा।

कल दिखेगी ग्रहों की कतार

ये आकाश में लगभग 106 डिग्री में फैले होंगे। इन सभी ग्रहों को बिना टेलिस्कोप से खाली आंखों से देखा जा सकेगा। इन पांच ग्रहों के साथ यूरेनस और नेप्च्यून ग्रह भी होंगे लेकिन इन्हें किसी बड़े टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा। ग्रहों के कतार की यह इस साल की विशेष खगोलीय घटना है। सारिका घारू ने बताया कि कल जल्दी जागने की लिये हो जाईये तैयार, सुबह दिखने जा रही है ग्रहों की कतार। अगर आप मध्यप्रदेश में प्रथम चरणके पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिये सुबह सबेरे निकल रहे है तो ग्रहों की कतार को देखना न भूलें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News