Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर विवाद के बाद इन पर गिरी गाज

Friday, Dec 06, 2019-12:04 PM (IST)

भोपाल: तबादलों को लेकर चर्चा में रही कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद गुरुवार रात में राज्य में फिर से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 15 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस बड़े फेरबदल में होशगांबाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का भी नाम शामिल है। वे सोशल मीडिया में बीजेपी विधायक के पुतला जलाने की जानकारी शेयर किए जाने के बाद उस पर रिएक्शन देते हुए गुड लिखने पर चर्चा में आए थे।

PunjabKesari

उनके इस रिएक्शन पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर कहा था कि होशंगाबाद कलेक्टर को कांग्रेस की सदस्यता ले लेनी चाहिए। इतना ही नहीं उन पर रेत खनन पर कार्रवाई को रोकने के लिए तत्कालीन एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को बंधक बनाने के भी आरोप लगे थे। अब होशंगाबाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को मंत्रालय अटैच किया गया है और उनकी जगह धनंजय सिंह भदौरिया को नए कलेक्टर के रुप में लाया गया है।

PunjabKesari

देखिए तबादलों की सूची

  • रजनीश कुमार श्रीवास्तव, कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग
  • रवींद्र कुमार मिश्रा, कमिश्नर जबलपुर संभाग
  • ओपी श्रीवास्तव, डायरेक्टर जनसंपर्क
  • बसंत कुर्रे कलेक्टर रीवा
  • प्रतिभा पाल कलेक्टर श्योपुर
  • एम के अग्रवाल, सचिव, आयुष विभाग
  • बी एस जामोद, उपसचिव, जेल एवं परिवहन
  • सौरभ कुमार सुमन, अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र
  • रोहित सिंह, कलेक्टर, दतिया
  • हर्षिका सिंह, कलेक्टर, टीकमगढ़
  • मुकेश कुमार शुक्ला, डायरेक्टर, प्रशासन अकादमी
  • संजीव सिंह, डायरेक्टर, कृषि कल्याण 
  • श्रीमन शुक्ला एमडी कृषि उद्योग विकास निगम
  • आलोक कुमार सिंह उप सचिव योजना एवं सांख्यिकी
  • अविनाश लवानिया संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति
  • संजीव कुमार झा, सचिव, आध्यात्म विभाग 
  • धनंजय सिंह, कलेक्टर, होशंगाबाद
  • शीलेंद्र सिंह, उपसचिव, मंत्रालय

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News