नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी सर्जरी, कई अधिकारियों के तबादले, मिले ये नए स्टेशन,आदेश जारी
Saturday, May 09, 2026-08:39 PM (IST)
(रायपुर): छतीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों के तबादले हुए है। रायपुर और बिलासपुर समेत कई शहरों के अधिकारियों को बदला गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से इस बाबत आदेश जारी हो गए हैं। कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियताओं के तबादले हुए हैं और नया स्टेशन भी मिल गया है ।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादला आदेश कर दिए हैं। आदेश के तहत राज्य के विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
लाल महेंद्र प्रताप सिंह कार्यपालन अभियंता को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है जबकि दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता को कवर्धा से संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में भेज दिया गया है।
वहीं अभियंता पदस्थापना में बृजेश श्रीवास्तव सहायक अभियंता को कोण्डागांव से बिलासपुर , ललित कुमार त्रिवेदी सहायक अभियंता को भी बिलासपुर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की कमान सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर दुर्ग क्षेत्र में सी.बी. परगनिहा सहायक अभियंता को दुर्ग से धमतरी, हेमन्त कुमार साहू सहायक अभियंता को भिलाई-चरौदा से नगर निगम दुर्ग और चन्द्रशेखर सारथी सहायक अभियंता को रायगढ़ से नगर पालिका चांपा भेजा गया है।
इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे को वर्तमान कार्यों के साथ ही संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास (क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग) के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। लिहाजा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादला आदेश कर दिए हैं।

