Punjab Kesari MP ads

राज्य में वरिष्ठ IFS अधिकारी को बड़ी जिम्मेवारी, प्रमोट करके दिया गया ये अहम पद

Saturday, Aug 01, 2026-08:34 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह ): छतीसगढ़ में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला हुआ है।  IFS ओपी यादव छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाए गए हैं। इसके साथ ही यादव को  वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण के साथ मुख्य वन्यजीव वार्डन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।

 

PunjabKesari

राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है।आगामी आदेश तक PCCF के पद पर ही रहेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के आदेश अनुसार ओपी यादव को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्य जीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है। उनका वेतनमान 2 लाख 5 हजार 400 से 2 लाख 24 हजार 400 के बीच रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News