Punjab Kesari MP ads

बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Wednesday, Mar 31, 2021-12:00 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात जैन बैटरी फैक्ट्री अचानक भीषण आग लग गई। सूचना के बाद दमकल की टीम पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया,काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में विकराल रूप ले लिया जिससे फैक्ट्री में लगभग करोड़ों रुपए का रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

PunjabKesari

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम में लगभग 20 से भी अधिक टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। बता दे फैक्ट्री में किसी भी तरह का फायर मौजूद नहीं था जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News