हम प्रदेशवासी गौरवशाली हैं, जो हमें CM शिवराज का नेतृत्व मिला: भूपेन्द्र सिंह

3/5/2022 4:01:10 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। सीएम शिवराज सिंह के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री और हमारे नेता शिवराज सिंह के जन्मदिवस पर उनको बहुत शुभकामनाएंय़  ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमें और प्रदेश को सदैव उनका नेतृत्व मिलता रहे।

शिवराज जैसे यशस्वी नेता जो सादगी और विनम्रता से भरे हैं: भूपेंद्र सिंह  

मध्यप्रदेश ने उनके नेतृत्व में पिछले वर्षों में जो विकास की ऊचांइयां छुईं हैं। जिस तेज गति से प्रदेश का विकास हुआ है। आज प्रदेश अग्रिम पंक्ति के राज्यों में खड़ा है। हम सब जानते हैं जब शिवराज जी मुख्यमंत्री बने थे, तो प्रदेश बीमारू हालत में मिला था। आज वही मध्यप्रदेश विकास, रोजगार, शांति, निवेश और कृषि समेत हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। हमारे ऐसे यशस्वी नेता जो सादगी और विनम्रता से भरे हुए हैं। वह रात दिन प्रदेशवासियों के कल्याण के बारे में सोचते हैं। हम प्रदेशवासी गौरवशाली हैं, जो हमें उनका नेतृत्व मिला है। ईश्वर से कामना करते हैं कि उनके नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर और आगे बढ़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News