कमलनाथ के मंच से मिर्ची बाबा को भगाया

2/24/2022 2:43:35 PM

भिंड: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बुधवार को भिण्ड के राजीव गांधी खेल परिसर में आक्रोष रैली आयोजित थी। इस दौरान अपने आप को पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी और कांग्रेस का बड़ा चेहरा बताकर मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे मिर्ची बाबा को पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविन्द सिंह के कहने पर पुलिस ने मंच के पास से दूर खदेड़ दिया। हालांकि पुलिस के द्वारा हटाए जाने के बावजूद मिर्ची बाबा बार-बार मंच पर बैठने की जिद करते देखे गए। लेकिन पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने उन्हें बैरंग लौटा दिया।

 

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज भिंड में जन आक्रोश सभा का आयोजन किया था। इस सभा को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह, राकेश चौधरी, विक्रांत भूरिया और हेमंत कटारे भी शामिल थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News