गुना पर भारी रहा शनिवार! आरोन घटना के बाद मूढरा हनुमान में किसान पर चली धना धन गोलियां
5/15/2022 1:05:36 PM

गुना(मिस्बाह नूर): शनिवार का दिन गुना के लिए कई गंभीर अपराध और घटनाओं के नाम रहा। आरोन में पुलिसकर्मियों की हत्या के अलावा बमौरी तहसील के मूडऱा हनुमान गांव में एक किसान पर कट्टे से फायर करने की वारदात सामने आई। हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया था। डायल-100 ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मूडऱा हनुमान में हुए जानलेवा हमले में 48 वर्षीय लखन मीना को कई छर्रे लगे हैं, जिसका लहुलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती लखन मीना का आरोप है कि गांव के ही लक्ष्मण, नवल, कार्तिक और कृष्ण गोपाल मीना ने उसपर कट्टे से हमला किया है। हमले के दौरान वह झागर और मूडऱा के बीच स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी आरोपी पहुंचे और फायर करना शुरु कर दिया। हालांकि इससे पहले लखन मीना के खिलाफ आरोपियों के परिजनों से मारपीट करने का मामला कोर्ट में विचारधीन बना हुआ है। पुलिस इस तथ्य को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। घटना के बाद डायल-100 मौके पर पहुंची और लखन को सबसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे