Punjab Kesari MP ads

बरगी डेम में डूब रहे बेटे को बचाने कूदी मां, दोनों की मौत, परसा मातम

Thursday, May 19, 2022-05:27 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी): बच्चे के साथ कपड़े धोने बरगी डेम के घाट गई महिला पानी में डूब रहे बेटे को बचाने गहरे पानी में कूद गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। घाट में मची चीख पुकार के बाद गोताखोरों ने मां-बेटे की लाश पानी से बाहर निकाल ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची बरगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मां-बेटे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पैर फिलसने से हुआ हादसा 

बरगी टीआई रीतेश पांडे ने बताया कि बरगी नगर निवासी श्यामलाल पटेल की 35 वर्षीय बेटी क्रांति पटेल और क्रांति का 9 साल का बेटा मोहित, कपड़े धोने और नहाने के लिए बरगी डेम के पुल घाट पहुंचे थे। 11 बजे मोहित अपने मामा बल्लू सिंह के साथ घाट पर नहा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। मामा बल्लू ने आवाज लगाई तो बेटे को बचाने के लिए मां क्रांति ने पानी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते मां-बेटे गहरे पानी में समा गए। मामा बल्लू ने बचाव के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद घाट में मौजूद लोगों ने तलाश के बाद मां-बेटे की लाश को पानी से बाहर निकाल लिया है।

बच्चों के साथ कल ही मायके से आई थी क्रांति

बताया जाता है कि बहन क्रांति और उसके दोनों बच्चे मोहन व मोहित को भाई बल्लू ससुराल पिपरिया खुर्द से लेकर मायके बरगी नगर लेकर आया था। सुबह क्रांति ने देखा कि घर में बहुत सारे कपड़े गंदे हो गए हैं। क्रांति ने पिता श्यामलाल पटेल से कहा कि घर में पानी नहीं है। हम सभी लोग पुलघाट जाकर नहा लेंगे, वहीं कपड़े भी धुल जाएंगे। क्रांति अपने भाई बल्लू और छोटे बेटे मोहित के साथ पुल घाट पहुंची थी। हादसे के बाद क्रांति के पति ने ससुराल वालों ने सूचना दी है। जानकारी के मुताबिक क्रांति के पिता की बरगी बाजार में साइकिय रिपेयरिंग की दुकान है। 

चीख पुकार सुनकर गमगीन हुआ माहौल

मां-बेटे की लाश देखकर और मौके पर विलाप कर रहे 10 साल के मोहन की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बुजुर्ग नाना मृत नाती को गोद में लिए हुए कह रहा था कि मां को क्या हो गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News