MP के इस दिग्गज नेता ने अचानक दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज
Friday, Sep 11, 2026-04:33 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद VD शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।
VD शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, आज दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट की। उन्होंने बताया कि इस दौरान खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।
हालांकि, दोनों नेताओं के बीच मुलाकात को लेकर किसी राजनीतिक चर्चा या संगठनात्मक मुद्दे की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। VD शर्मा ने अपनी पोस्ट में मुलाकात को सौजन्य भेंट बताते हुए मुख्य रूप से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से अमित शाह को अवगत कराने की बात कही है।
राजनीतिक नजरिए से देखें तो VD शर्मा की अमित शाह से यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वे मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। ऐसे में दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
फिलहाल, मुलाकात का आधिकारिक तौर पर सामने आया एजेंडा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों तक ही सीमित है। आगे इस मुलाकात को लेकर कोई नई जानकारी सामने आती है तो तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

