Punjab Kesari MP ads

MP News: भिंड में दामाद को थप्पड़ जड़ने पर चली गोलियां, 3 घायल

Saturday, Nov 02, 2024-12:33 PM (IST)

भिंड (देवेश चतुर्वेदी) : भिंड में मामूली विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां दामाद को थप्पड़ मारने पर एक पक्ष ने दूसरे पर दनादन गोलियां चला दी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की है।

PunjabKesari

मामला भिंड के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव भीकमपुरा का है। जहां शौच को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। एक पक्ष के घर का दामाद सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया था, उसी दौरान दूसरे पक्ष ने दामाद को कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी ने दामाद को थप्पड़ जड़ दिया। दामाद को थप्पड़ मारने के बाद दूसरा पक्ष बात करने के लिए पहले पक्ष के घर पहुंचा। पहले पक्ष के लोगों ने विवाद के दौरान दुनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच में जुट गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News