Punjab Kesari MP ads

BJP ने मध्य प्रदेश में तीन OBC वर्ग से दिए मुख्यमंत्री, 21 मई को प्रदेश बंद कराने पर की तैयारी कर रही है कांग्रेस: गृह मंत्री

Saturday, May 14, 2022-04:17 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी): गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी के आरक्षण मामले पर अपनी ओर से बात रखी है। उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव के मामले में 17 मई को सुनवाई होगी। 2022 के परिसीमन के आधार पर पंचायत चुनाव सम्पन्न हो। राज्य सरकार चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। गृह मंत्री ने बताया कि मॉडिफिकेशन में सरकार ने अतिरिक्त समय देने के लिए मांग की है।
 

हरे पेड़ पर कांग्रेस लिख दिया जाए तो पेड़ पांच महीने में सुख जाएगा: नरोत्तम मिश्रा 

गृह मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण मामले में कांग्रेस ने पूरी तरह से पेंच फंसाया है। जब सरकार ने चुनाव का एलान किया, तब कांग्रेस के लोग रणछोड़दास बनकर कोर्ट चले गए।अगर हरे पेड़ पर कांग्रेस लिख दिया जाए तो वह पेड़ पांच महीने में सुख जाएगा। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने तीन पिछड़े लोगों को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। कांग्रेस ने एक भी पिछड़े व्यक्ति को सीएम भी नहीं बनाया और नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बनाया है। 

PunjabKesari

OBC वर्ग की विरोधी नहीं रही बीजेपी: गृह मंत्री  

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी कभी पिछड़ों की विरोधी नहीं रही। बीजेपी ने हमेशा पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। बोजेपी हमेशा ओबीसी के आरक्षण के पक्ष में रही है। पिछड़े वर्ग द्वारा 21 मई को प्रदेश बंद कराने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश को बंद कराने की तैयारी कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News