Punjab Kesari MP ads

नासिर खान ने बच्ची के साथ किया गलत काम, सच्चाई सुन पुलिस भी दंग; FIR दर्ज

Monday, May 11, 2026-12:16 PM (IST)

उज्जैन  (विशाल सिंह ठाकुर): एमपी के उज्जैन में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना थाना चीमनगंज मंडी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पड़ोस में रहने वाले आरोपी नासिर खान पर बच्ची को घर में बुलाकर गलत हरकत करने का आरोप लगा है। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी अपनी मां को दी।

पीड़िता की मां तुरंत बच्ची को लेकर थाना चीमनगंज मंडी पहुंची, जहां पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने बच्ची के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी नासिर खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News