Punjab Kesari MP ads

पिता ने 18 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, बेहद चौंकाने वाली है वजह

Monday, Oct 15, 2018-11:03 AM (IST)

इंदौर: नवरात्र में लोग जहां कन्या की पूजा करते हैं, वहीं एक कलयुगी पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम की निर्ममता से हत्या कर डाली। पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी का मुंह दबाकर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे बेटा चाहिए था। इसके बाद पत्नी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और इलाज के बहाने डॉक्टर के पास पहुंचा। बाद में बच्ची की मां ने अपने माता-पिता को पति की करतूत बताई। मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

बाणगंगा पुलिस के अनुसार, 18 महीने की बच्ची बेबी उर्फ काजल पिता आनंद गोयल निवासी नरवल की मौत हो गई। आनंद दाना फैक्टरी में काम करता है। शनिवार रात उसने नशे में पहले पत्नी से मारपीट की। इसी दौरान बच्ची रोने लगी तो उसका मुंह दबा दिया। दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। कुछ घंटे बाद बच्ची ने कोई हरकत नहीं की तो दोनों उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की पूछताछ में आनंद की पत्नी करिश्मा ने सच नहीं बताया। जांच के बाद डॉक्टरों ने सामान्य मौत होने का हवाला देकर बच्ची को घर ले जाने की सलाह दे दी। घर आने के बाद करिश्मा ने खातेगांव निवासी माता-पिता को फोन लगाकर घर बुलाया। वे पहुंचे तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद बच्ची को लेकर नाना-नानी अरबिंदो अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को सच्चाई बताई। इसके बाद अस्पताल ने थाने को सूचना दी। 

PunjabKesari

एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि करिश्मा और आनंद की तीन साल पहले शादी हुई थी। बच्ची के जन्म के बाद से दंपती में विवाद होने लगे। बच्ची की मां ने बताया कि पति को बेटे की चाह थी। बच्ची के जन्म के बाद से वह रोज शराब के नशे में मारपीट करने लगा। कई बार पहले भी बच्ची को जान से मारने की धमकी दे चुका था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News