नीमच जेल ब्रेक मामला: फरार 4 कैदियों में से एक लेखराम बावरी गिरफ्तार

6/28/2019 10:28:46 AM

नीमच: नीमच की कनावटी जेल से फरार चार कैदियों में से एक लेखराम बावरी नाम का एक कैदी पुलिस की पकड़ में आ गया है। फरार कैदी लेखराम को मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर जीरन थाना पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार से मिलने के लिए जा रहा था। लेखराम से पूछताछ कर पुलिस बाकी 3 फरार कैदियों की जानकारी लगा रही है। लेखराम मंदसौर जिले के चंदवासा का रहने वाला है।


PunjabKesari


अन्य तीन कैदियों की तलाश जारी

  • नारसिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा।
  • दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा।
  • पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News