अरेस्ट होने के डर से पलंग पेटी के पीछे छिपे नेताजी, पुलिस ने फिर ऐसे पकड़ा

4/8/2019 11:21:20 AM

इंदौर: लोकसभा चुनाव से पहले जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमित वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महू से पुलिस ने जनता को चेक बाउंस मामले गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उन्हें कई नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जैसै ही उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची वे डर के मारे पलंग पेटी में छिप गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला औऱ अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गई। आरोपी वर्मा को महू पुलिस अहमदाबाद लेकर गई है, जहां उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
 

PunjabKesari


ये है पूरा मामला
रविवार सुबह पुलिस चेक बाउंस मामले में जनता कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव अमित वर्मा के घर पहुंची। काफी देर खोजबीन के बाद पुलिस को वर्मा कही नही मिले।लेकिन जैसे ही पलंग पेटी में हलचल हुई तो पुलिस को शक हुआ। उन्होंने परिवार वालों से पेटी खोलने को कहा तो पत्नी ने गहने और कपड़े होने की बात कही। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और उन्होंने पलंग पेटी को खोलने की बात कही। इस पर पुलिस का शक और भी बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने पलंग की तलाशी ली और अंदर से नेताजी निकल पड़े। इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। फिलहाल वर्मा से पूछताछ जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News