Punjab Kesari MP ads

राज्य में IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, सरकार ने किए आदेश जारी, इनको मिली अहम जिम्मेदारी

Friday, Aug 07, 2026-08:17 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छतीसगढ़ में  5 IAS अफसरों की नई पदस्थापना की गई है।  छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर इसके आदेश जारी भी हो गए है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद यह नया जिम्मा सौंपा गया है। अधिकारी 21 अगस्त  से नई पदस्थापना पर अपना-अपना कार्यभार संभालेंगे।

PunjabKesari

 

जिन  अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली उनके नाम नीचे है...

फड़तरे अनिकेत अशोक  वर्तमान में सहायक कलेक्टर जशपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, कांकेर बनाया गया है। अरविंद कुमार टी. वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अक्षय दोशी जो वर्तमान में सहायक कलेक्टर, रायगढ़ थे इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव की पदभार सौंपा गया है।

इसके अलावा क्षितिज गुरभेले वर्तमान में सहायक कलेक्टर, कोरबा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बनाया गया है जबकि  विपिन दुबे सहायक कलेक्टर, बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है। लिहाजा यह अहम प्रशासनिक फेरबदल समझा जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News