ओम शर्मा ने फिर से थामा कांग्रेस का हाथ, 2009 में बीजेपी को कर लिया था ज्वाइन
Sunday, Jan 23, 2022-01:45 PM (IST)

जशपुर (योगेश यादव): बीजेपी सोशल मीडिया के जिला संयोजक ओम शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे पहले भी वे कांग्रेस में ही थे। लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया था। आज उन्होंने कुनकरी विधायक यूडी मिंज की उपस्थिति में फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
जशपुर में आज कांग्रेस का आईटी सेल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज ने मंच से भाजपा नेता ओम शर्मा को मंच पर बुलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव समेत अन्य नेताओं ने बड़े सम्मान के साथ उन्हें मंच पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इससे उनकी कांग्रेस में घर वापसी हो गई।
ओम शर्मा 2009 से पहले कांग्रेस पार्टी में थे। लेकिन 2009 में भाजपा के स्व: दिलीप सिंह जुदेव के समक्ष भाजपा में चले गये थे। उसके बाद से लगातार वह भाजपा के जिम्मेदार पदों का निर्वहन करते रहे। बीते कुछ वर्षों से वह भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक को पद संभाल रहे थे।