मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकती है राशि, किसानों को मिल सकते हैं 4 हजार रुपए
Sunday, May 31, 2026-08:40 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार करते करते किसानों का सब्र जवाब देता जा रहा है। पिछले 9 महीनों से किसान योजना की राशि अटकी हुई है। राज्य में 80 लाख से ज्यादा पात्र किसान इस राशि के खाते में आने की राह देख रहे हैं। इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि यह राशि जल्द ही जारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने इस किस्त को लेकर अंतिम स्तर पर तैयारी कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि किसानों के खातों में राशि जून 2026 के शुरुआती सप्ताह में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राज्य सरकार की किसान हित के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए आर्थिक सहायता मिलती है। जिसमें 2 हजार रुपए तीन समान किस्तो में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस हिसाब से किसानों को प्रति वर्ष कुल 6 हजार रुपए प्राप्त होते हैं।
हालांकि मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी हुई थी। इसके बाद किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जून 2026 में जारी हो सकती है।
इसी बीच यह भी चर्चा में है कि इस बार अटकी हुई दोनों किस्तों का भुगतान सरकार एक साथ कर सकती है। माना जा रहा है कि सरकार 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को एक साथ 4000 तक की राशि मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि यह केवल संभावित जानकारी है और इसकी पुष्टि अभी तक किसी भी आधिकारिक दस्तावेज या बयान से नहीं हुई है।

