पैसों के लेन - देन के विवाद में सराफा कारोबारी को मारी गोली, झांसी के अस्पताल में तोड़ा दम...

6/24/2024 5:49:35 PM

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक हिस्ट्री सीटर ने सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी, घटना खनियाधाना कस्बे की है। घायल कारोबारी को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसमें बदमाश फायरिंग करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। यह घटना रविवार की है, घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

 खनियाधाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्राफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी खनियाधाना क्षेत्र में रहते थे। धर्मेंद्र का रोहित नाम के व्यक्ति से पैसों के लेन - देन का विवाद चल रहा था। रोहित धर्मेंद्र के पैसे भी नहीं दे रहा था, रविवार की शाम को रोहित और धर्मेंद्र के बीच कहा सुनी हो गई थी और रोहित ने कट्टा निकालकर धर्मेंद्र पर फायर कर दिया।

PunjabKesari
गोली चलने के दौरान धर्मेंद्र नीचे झुक गया था। लेकिन गोली कनपटी को छूकर निकल गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले पर पिछोर एसडीओ प्रशांत शर्मा का कहना है कि आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, फिलहाल उस से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News