भोपाल महाकुंभ: पढ़िए पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

9/25/2018 5:08:00 PM

भोपाल: राजधानी के जंबूरी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता महाकुंभ हुआ। यहां प्रदेश भर से आए लगभग दस लाख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस महाकुंभ के ज़रिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी कर दिया है। खैर, इसकी सबसे खास बात यह है कि, यहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश में पहली बार कार्यकर्ताओं को एक मंच से संबोधित किया।

एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी मंच से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते नजर आए, वहीं, दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया। चलिए अब आपको बताते हैं पीएम की वो 10 बड़ी बातें जो उन्होंने जनता के सामने रखीं...

PunjabKesari

महकुंभ में पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें...

  • पीएम मोदी ने की अमित शाह की तारीफ कहा- शाह जैसा होना चाहिए पार्टी अध्यक्ष
  • अटल जी को किया याद, बोले- महापुरुषों का हम पर कर्ज है
  • देश तीन महापुरुषों को कभी नहीं भूल सकता, महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, पं.दीनदयील उपाध्याय
  • अगले पांच साल एक बार फिर भाजपा देश की सेवा करना चाहती है
  • कांग्रेस देश में गठबंधन में फेल, तो विदेशों में ढूंढ रही साथ
  • विपक्ष का गठबंधन पराजय के भय से पैदा हुआ
  • कांग्रेस छोटे दलों के पैर पकड़ रही है, भलाई करती तो किसी को गोद में बैठाना नहीं पड़ता
  • अब हमें बाहरी देश बताएंगे कि, भारत में पीएम कौन बनेगा
  • भाजपा पर जितना कीचड़ उछाला जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा
  • आजादी के 70 साल में बर्बादी आई और वोटबैंक की राजनीति ने समाज को तबाह कर दिया, जिन्होंने MP से खिलवाड़ किया उन्होंने सजा दी जानी चाहिए

 PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News