पुलिस ने अंधे कत्ल से पर्दा उठाते हुए पत्नी समेत दो आरोपियों की गिरफ्तार किया, इसलिए दिया घटना को अंजाम

3/14/2022 7:16:05 PM

(अम्बिकापुर) जय प्रकाश एक्का: सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरसअल अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त गर्दनपाट के नाले से पुलिस ने एक युवक का कई टुकड़े में शव बरमाद किया था। जबकि सिर की बरामदगी नहीं हो सकी थी। बावजूद इसके पुलिस ने 9 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है।

9 महीने बाद अंधे कत्ल का खुलासा 

हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का श्रेय एएसआई भूपेश सिंह और उनकी टीम को दिया है। अंबिकापुर थाना पुलिस की टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 9 महीने बाद सुलझाया है। पुलिस के अनुसार जनपदपारा निवासी राजेश जायसवाल की हत्या पत्नी सुनिता जयसवाल और प्रेमी बैजनाथ जयसवाल ने मिलकर की थी। आरोपियों ने पहले रॉड से हमला कर राजेश जयसवाल को मौत के घाट उतारा था। वहीं शिनाख्त छुपाने के लिए धारदार हथियार से दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले शव के कई टुकड़े किये, इसके बाद उन टुकड़ों को गर्दनपाट स्थित नाले में फेंक दिया था। जबकि सिर को आरोपियों ने शंकर घाट नदी में ठिकाना लगाया था। जो अब तक बरामद नहीं हो सका है।

शक के आधार पर पत्नी से पूछताछ 

वहीं डीएनए रिपोर्ट आने के बाद शव की शिनाख्त राजेश जायसवाल के रूप में हुई। इधर मृतक की बहन ललिता जयसवाल की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया था। वहीं शक के आधार पर पुलिस ने जब मृतक की पत्नी सुनीता जयसवाल और उसके प्रेमी बैजनाथ जयसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना कबूल किया।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे 

आरोपियों ने बताया कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। जिस वजह से दोनों ने मिलकर राजेश जयसवाल की हत्या की थी। यहीं नहीं हत्या के एक दिन बाद से ही प्रेमी प्रेमिका राजेश जायसवाल के मकान में रह रहे थे। जबकि आरोपी बैजनाथ जयसवाल राजेश जयसवाल का ही ऑटो चला कर अपना जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए कड़ी मशक्कत की तब जाकर दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।  फिलहाल कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड में पेश किया है। जबकि एसपी अमित तुकाराम कंबाले ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एएसआई भूपेश सिंह और उनकी टीम को 5 हजारों रुपए नगद इनाम से नवाजा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News