पुलिस ने पकड़ा 70 हजार का गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

Monday, Feb 27, 2023-05:16 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया) : ओरछा रोड थाना पुलिस ने करीब 70 हजार रुपए कीमत का अवैध गांजा पकड़ने की कार्यवाही की है। पुलिस ने घटना से संबंधित एक आरोपी को ग्राम देरी से गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि उन्हें मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी जिसके बाद एसपी सचिन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में कार्यवाही की।

थाना प्रभारी के मताबिक उन्होंने ग्राम देरी से जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में अपना नाम स्वामी पुत्र स्व. चिरौंजी लाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम देरी बताया है। स्वामी यादव के कब्जे से पुलिस ने 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है। अपराध में शामिल एक अन्य आरोपी छोटू उर्फ मुलायम यादव पुत्र प्रभुदयाल यादव की गिरफ्तारी होना अभी शेष है।

उक्त कार्यवाही में ओरछा रोड थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के अलावा उपनिरीक्षक एचके द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक गोकुल सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक हितेंद्र दुबे, राजेश बागरी, आरक्षक संजय सिंह परिहार, गुलाब खान, राजेश यादव, महिला आरक्षक स्वीटी रिछारिया, साईबर में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर की सराहनीय भूमिका रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News