Punjab Kesari MP ads

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना

Thursday, Jul 04, 2024-01:59 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने महिला के गले से ( मंगलसूत्र ) चेन निकाल कर फरार हो गए। वहीं (मंगलसूत्र ) चेन स्नैचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।


दरअसल इन दिनों इंदौर में चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की घटना आम हो गई है। वहीं ताजा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार को सुबह एक महिला अपने बच्चे को गोद ने लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। उस दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाशों द्वारा महिला के गले से मंगलसूत्र निकाल कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी शशांक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया मंगलसूत्र छीनने के बाद गिरवी रख दिया था।

PunjabKesari
पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से मंगलसूत्र जब्त कर लिया है और दूसरे आरोपी अरुण चौरसिया की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। बहरहाल फाइनेंस कंपनी द्वारा सोने की ज्वेलरी बिना बिल देखे गिरवी रख लेती है। कहीं ना कहीं फाइनेंस अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये की सोने की ज्वेलरी फाइनेंस कंपनी में जमा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News