राजगढ़ में पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Monday, Apr 06, 2020-01:36 PM (IST)

राजगढ़ (तनवीर वारसी): मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां माचलपुर -गोघटपुर स्टेट हाइवे पर बाइक सवार पुलिस जवान की अज्ञात वाहन की चपेट आने से मौत हो गई। वहीं पुलिसकर्मी के साथ यह हादसा मध्य प्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर ड्यूटी से लौटते समय हुआ।
वहीं दुर्घटना करने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। एसडीपीओ निशा रेड्डी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक पुलिसकर्मी की पहचान टिंकू रावत उम्र 27 रूप में हुई है। जो उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी है। वहीं माचलपुर पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के सबूत इकट्ठे करके फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।