RI और हेड कांस्टेबल की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिसकर्मी ने खत्म की जिंदगी, विभाग में मचा हड़कंप
Sunday, Feb 08, 2026-11:24 PM (IST)
(नीमच): मध्य प्रदेश के नीमच से एक हलचल पैदा करने वाला मामला सामने आया है। नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस कर्मचारी ने की आत्महत्या करके सनसनी फैला दी है। पुलिस कर्मी के चार पन्नों के सुसाइड नोट में आरआई. और हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान होशियार सिंह के रूप में हुई है ।
RI और हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ना के संगीन आरोप
जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान होशियार सिंह के रूप में हुई है। मौके पर से पुलिस ने 4 पेज का एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में होशियार सिंह ने अपनी मौत के लिए RI विक्रम सिंह और हेड कांस्टेबल प्रणव तिवारी को जिम्मेदार माना है। मृतक होशियार सिंह ने दोनों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी है।
4 पेजों के सुसाइड नोट में छिपे है कई राज
नीमच जिले में हुए इस कांड से सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ऐसे क्या कारण थे जिसके चलते पुलिसकर्मी को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। किस तरह की प्रताडना आखिरकार पुलिस कर्मी के साथ हो रही थी। हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है

