MP में कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों का ‘पॉलिटिकल स्कूल’ शुरू, राहुल गांधी लेंगे वन-टू-वन क्लास

Friday, Sep 26, 2025-04:22 PM (IST)

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन ने अपने सभी 71 जिलाध्यक्षों के लिए दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का ऐलान किया है। यह कैंप गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से पचमढ़ी में शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्षों को संगठन चलाने, जमीनी राजनीति संभालने और आगामी चुनावी रणनीतियों पर गहराई से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। वह न केवल जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे बल्कि उनसे व्यक्तिगत रूप से चर्चा भी करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता—जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, सचिन राव, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

क्या होगा खास?

कांग्रेस ने इस ट्रेनिंग कैंप का पूरा शेड्यूल तैयार किया है। सुबह से लेकर रात तक जिलाध्यक्षों की दिनचर्या तय कर दी गई है।

दिन की शुरुआत सैर, योग और ध्यान से होगी।

इसके बाद अलग-अलग सत्रों में संगठन की बारीकियों, चुनावी रणनीति और नेतृत्व कौशल पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

रोजाना शाम तक जिलाध्यक्षों को राजनीतिक चर्चाओं, ग्रुप डिस्कशन और प्रेजेंटेशन में शामिल होना होगा।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के साथ-साथ 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनावों के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News