Punjab Kesari MP ads

इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thursday, Aug 04, 2022-04:57 PM (IST)

रीवा(सुभाष मिश्रा):  सोशल साइट्स पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं, फिर भी अवैध हथियारों के साथ वीडियो डालने वाले बाज नहीं आ रहे। इंस्टा पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। वीडियो में युवक कभी पिस्टल लेकर चलता नजर आ रहा है तो कभी कट्टे को लोड कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक की गिरफ्तारी का निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी मिथलेश यादव उसे गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

नईगढ़ी थाना प्रभारी मिथिलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पहिलपार निवासी धीरेंद्र द्विवेदी नाम के युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ वीडियो पोस्ट किए गए थे, जिसमें वह कट्टे को लोड करते और पिस्टल को लहराते नजर आ रहा था।

PunjabKesari

सोशल मीडिया में शेयर हुआ यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों तक जा पहुंचा जिन्होंने युवक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद जप्ती की कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News