बाथरूम जाने के बहाने पुलिस वालों को चकमा देकर भागा कैदी, जेल प्रशासन में हड़कंप

9/16/2022 6:32:46 PM

महासमुंद(सोहेल अकरम): महासमुंद जिला जेल में पास्को एक्ट के तहत बंद विचाराधीन कैदी यादराम ठाकुर जिला अस्पताल से आज सुबह फरार हो गया। कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन फानन में जेल प्रशासन ने कोतवाली को सूचना देकर ड्यूटी में तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया।

PunjabKesari

बता दें कि विचाराधीन कैदी यादराम ठाकुर चारभाठा सरायपाली का निवासी है, जो धारा 363, 366, 376 भादवि, 06 पास्को एक्ट के तहत 23 जनवरी 2020 को जिला जेल में लाया गया था। उसे 14 सितंबर 2022 को पेशी के लिए सरायपाली न्यायालय ले जाया गया था। जहां अचानक तबियत खराब होने पर उसे उपचार के लिए सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

PunjabKesari

उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जहां से यादराम ठाकुर बाथरूम जाने के बहाने वहां से फरार हो गया। उसके बाद सहायक जेल अधीक्षक ने सिटी कोतवाली को सूचना दे दी है और जेल अधीक्षक महासमुंद ने ड्यूटी पर तैनात प्रहरी अमलदास तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News