इंदौर की महू जेल से 14 फीट ऊंची दीवार कूदकर कैदी हुआ फरार...

Monday, Jun 03, 2024-03:03 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पास महू उपजेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जिसका कारण है की एक वर्ष से बलात्कार के मामले में बंद कैदी जेलर और अन्य कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया है। घटना रविवार दोपहर की है घटना का पता शाम के वक्त जब कैदियों की गिनती की गई तब पता चला की एक कैदी कम है। जिसके बाद तत्काल छानबीन की गई सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। तब पता चला की भेरू सिंह पिता गिरधारी को उसका एक साथी जगदीश जेल से भागने में उसकी मदद कर रह है।

PunjabKesari
 जेलर मनोज चौरसिया ने बताया की भेरू सिंह नामक कैदी पिछले एक वर्ष से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था। भागने से पहले कैदी ने पूरी तरह जेल का मुआयना कर चुका था। भेरू सिंह ने खाना बनाने के पलटे को मोड़कर उस में अपनी शर्ट को फाड़कर बांदा और उससे दीवार फांदकर भाग गया जेल की दीवार लगभग 14 फीट की थी।

PunjabKesari
दीवार फांदकर कैदी फरार हो गया है दीवार से कूदने पर कैदी को चोट भी लगी है। फिलहाल हमने सभी मार्गो पर नाकाबंदी कर दी है हर जगह तलाश जारी है जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने फरार हुए कैदी और एक अन्य मददगार कैदी पर केस दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News