इंदौर की सेंट्रल जेल में कैदी पति-पत्नी ने मनाया करवा चौथ, 20 जोड़े काट रहे विभिन्न मामलों में सजा

Thursday, Oct 13, 2022-06:02 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के केंद्रीय जेल में सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाते हैं और इसी के तहत सुहागन पत्नियों के पावन त्यौहार करवा चौथ का पर्व भी जेल प्रबंधक द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पर एकता के साथ मनाया जा रहा है।

PunjabKesari

केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना है कि जेल परिसर में बन्द कैदियों के लिए गणेश चतुर्थी नवरात्रि गरबा उत्सव सहित दीपावली की सभी तैयारियां की जा रही हैं और उसी के तहत सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ एक अहम पर्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेल में बंद करीबन 20 पति पत्नियों को परिसर में करवा चौथ के तमाम उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें एक परिवारिक माहौल देते हुए करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है यह पर्व पिछली बार भी बनाया गया था और इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी या पर्व मनाया गया है।

PunjabKesari


इसी के साथ जो महिलाएं अपने पति को मिलने के लिए जेल मुलाकात करने आ रहे हैं। उन्हें 5 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम बातचीत का दिया जा रहा है ताकि पति पत्नी एक दूसरे से बात कर अपना दुख बांट सकें। इस त्योहार के मौके पर सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए गेर हिंदू बंदियों को भी शामिल किया गया है और सभी धर्म के पति पत्नी इस त्यौहार में पूर्ण रूप से शामिल है। वही कुछ महिला कैदी ऐसी भी थी जिनके पति पेशी पर जाने के दौरान उदास बैठी हुई नजर आई। इसी के साथ 302 की सजा काट रही एक महिला केदी द्वारा करवा चौथ पर अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की गई। जहां दोनों पति पत्नी 302 के मामले में पिछले 10 महीने से सजा काट रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News