कोविड-19 जांच नमूना लिए जाने का संदेश बाद में दिया जाना चाहिए : दिग्विजय

4/15/2021 8:24:03 PM

भोपाल, 15 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को सुझाव दिया कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस जांच का नमूना लिए जाने का संदेश नमूना लिया जाने के बाद ही दिया जाना चाहिए, न कि इसके पहले।
दिग्विजय ने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में कोरोना वायरस जांच के लिए अपना नमूना दिया था।
दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘आरएमएल स्टॉफ आया और 10 बजकर 35 मिनट पर मेरा नमूना लिया। लेकिन एक सुझाव है – संदेश किसी व्यक्ति का जांच नमूने को लिए जाने के बाद ही दिया जाना चाहिए, न कि जांच नमूना लेने से पहले। इससे इस तरह की परेशानी को टाला जा सकता है।’’ हालांकि, इस ट्वीट के कुछ ही क्षण बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘अब यह परेशानी दूर हो गई है। मैं अपने पहले ट्वीट को डिलीट कर रहा हूं।’’ जब इस बारे में उनसे संपर्क किया गया, तो दिल्ली में कांग्रेस नेता के निवास पर फोन उठाने वाले दिग्विजय के स्टॉफ के एक सदस्य ने कहा, ‘‘वह (दिग्विजय) सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News