Punjab Kesari MP ads

विवाद में मजदूर ने पत्नी की नाक काटी, आरोपी फरार और पीड़िता अस्पताल में

Tuesday, Sep 14, 2021-07:26 PM (IST)

भोपाल, 14 सितंबर (भाषा) भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में मंगलवार को 30 वर्षीय एक श्रमिक ने शराब पीने और काम पर जाने के विवाद में चाकू से अपनी 25 वर्षीय पत्नी की नाक काट दी।
खजूरी सड़क पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या मिश्रा ने बताया कि घटना भोपाल के बरखेड़ा बोन्दर गांव में मंगलवार दोपहर को हुई। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाला प्रीतम चौरे कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और घर में बैठकर शराब पीता रहता था जिससे पति और पत्नी में विवाद हो गया। अधिकारी के अनुसार इस विवाद में प्रीतम ने घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से पत्नी मनीषा चौरे की नाक काट दी और मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की बहन ने उसे शहर के कोलार इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News