अपराधो का गढ़ बना राजगढ़, युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे गाड़ा

2/4/2022 3:14:17 PM

राजगढ़ (सुनील सरावत): मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताज़ा मामला ज़िला मुख्यालय के नज़दीक कलितलाई गांव का है। जहां सड़क किनारे अमलावदा गांव के इंदर सिंह बंजारा की हत्या कर उसे दफना दिया गया। इंदर बुधवार से लापता बताया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने शंका के आधार पर संदेही को पुछताज के लिए बिठाया। उसी की निधानदेही पर गुरुवार को राजगढ़ के करीब कलितलाई गांव में सड़क किनारे मृतक इंदर सिंह बंजारा का शव बरामद किया गया। इन्दर की हत्या कर आरोपियों ने रोड के किनारे बनी नाली में में दफना दिया था। पुलिस फ़ॉरेंसिक विशेषज्ञ द्वारा घटना स्थल पर मुआयने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Rajgarh, Crime


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News