Punjab Kesari MP ads

VD शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले राकेश सिंह- BJP की कमान योग्य, युवा और कर्मठ हाथों को मिली

Saturday, Feb 15, 2020-06:25 PM (IST)

जबलपुर: मध्य प्रदेश में वीडी शर्मा को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, परिवर्तन एक प्रक्रिया है। मुझे पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी।

PunjabKesari

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाना पार्टी का श्रेष्ठ निर्णय है। मध्य प्रदेश बीजेपी की कमान योग्य, युवा और कर्मठ हाथों को मिली। साथ ही उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी अधिक मजबूती से सामने आएगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल के लिए मैं पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। मेरे कार्यकाल में प्रदेश बीजेपी ने 18 से ज्यादा बड़े आंदोलन किए। सांसद राकेश सिंह ने बीजेपी नेता सोनू बचवानी से कहा कि सोनू बीडी आ रहा है, मिठाई की व्यवस्था करो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News