Punjab Kesari MP ads

कैफे में नाबालिग से रेप, इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने मिलने बुलाया और दुष्कर्म करके भाग गया...

Thursday, Sep 15, 2022-06:33 PM (IST)

रायपुर: रायपुर में एक कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने पर सनसनी फैली हुई है। नाबालिग से रेप उसी के बॉयफ्रैंड ने किया है। नाबालिग के परिजनों की शिकायत के आधार पर आजाद चौक पुलिस ने लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं कैफे मालिक की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी 14 साल की लड़की की इंस्टाग्राम पर रायपुर के उरले इलाके ही युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच काफी दिन बातें चलती रही। दोनों एक दूसरे से  छिप छिपकर मिलने लगे। इस बार लड़के ने उसे समता कॉलोनी में स्थित कैफे में ले गया। बताया जा रहा है कि कैफे का मालिक हनी आरोपी का दोस्त है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने नाबालिग से रेप किया। इसके बाद आरोपी जरूरी काम का बहाना बनाकर वहां से निकल गया। उसने हनी से लड़की को उसके घर छोड़ने को कहा। इस घटना से नाबालिग परेशान हो गई। लड़की ने फोन पर सारी घटना परिजनों को बताई। उसके परिजन उसे घर लेकर आए और आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कैफे के मालिक हनी से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News