Punjab Kesari MP ads

पूर्व BJP विधायक के बिगड़े बोल, राजीव गांधी को बताया ''रावण''

Friday, May 10, 2019-05:23 PM (IST)

भोपाल: चुनावी मौसम में विवादित बयानों के सिलसिले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब भाजपा के एक पूर्व विधायक ने राजीव गांधी को रावण बताया है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कहा कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीएम मोदी को दुर्योधन कह रहीं हैं, जबकि उनके पिता खुद रावण थे। जिसने देश को बेचने का काम किया है। राऊ से भाजपा के विधायक रहे जीतू जिराती ने गुरुवार रात एक चुनावी सभा में जनता को संबोधित करते यह यह हमला बोला। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद थीं।
 

PunjabKesari
 

बयान पर कायम रहे जिराती
शुक्रवार को अपने इस बयान पर सफाई देते हुए जिराती ने कहा कि, मैने जो बोला वह काफी सोच समझ कर बोला है। भाजपा संस्कारों वाली पार्टी है। हमने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चाहे वह इंदिरा गांधी हो या राजीव गांधी या अन्य कोई भी हो...किसी के भी बारे में कभी गलत नहीं कहा। लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को दुर्योधन कहा है। अब आप कल्पना कीजिए कि क्या प्रधानमंत्री ने किसी का चीर हरण किया है। कितनी भयावह बात है यदि आप अभिव्यक्ति के नाम पर इस तरह की बात करते हैं तो मैं भी कहता हूं की आपके पूर्वज रावण थे, यह मेरी अभिव्यक्ति है और यह हमने उनसे ही सीखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News