रिश्ते हुए शर्मसार, सगी बुआ के लड़के ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Friday, May 12, 2023-05:11 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसकी सगी बुआ के लड़के ने दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई।

PunjabKesari

घटना शहर के ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है। जहां मामले की जानकारी देते हुए ओरछा रोड TI अभिषेक चौबे ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय बालकरण उर्फ कल्लू यादव ने अपने मामा की 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया (दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं) जिससे वह गर्भवती हो गई।

परिजनों को मामले की जानकारी उसका पेट बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाने के बाद पता चली। घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी बालकरण उर्फ कल्लू यादव (पिता सुंदर यादव) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376(2)N, 506,5j(ii),5k,5L,5n,6 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तो वहीं पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News