Punjab Kesari MP ads

एमपी में नामी कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Friday, May 01, 2026-10:17 AM (IST)

MP Desk: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नामी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। माना जा रहा है कि कारोबार के बीच व्यापारी के ऊपर कर्ज बहुत बढ़ गया था। जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि घटना के अभी स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार यह घटना शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में हुई है। जहां निवासी ज्वेलर्स संदीप सोनी (40) पुत्र जगदीश सोनी ने अवैध पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही संदीप की मौत हो गई। बताया गया कि घटना के वक्त कारोबारी अपने मकान की दूसरी मंजिल पर था। जबकि उसका परिवार निचली मंजिल पर था। अचानक गोली की आवाज चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे।  

परिजनों का कहना है कि घटना से पहले संदीप के पास बैग में 10 लाख रुपए थे, जो कि अब गायब है। जबकि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि व्यापारी कर्ज में डूबा हुआ था। पैसों के लेन-देन के कारण उसने आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई। घटना के अभी स्पष्ट कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। मृतक का मोबाइल व पिस्टल जब्त की गई है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News