रिटायर्ड DSP सुरेश सिंह सिकरवार को मारी गोली, जमीनी विवाद बताया का जा रहा है मामला

Sunday, Dec 06, 2020-06:06 PM (IST)

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड DSP सुरेश सिंह सिकरवार को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई। हमलावर का नाम आईपीएस चौहान बताया गया है। कहा जा रहा है कि यह बदले का हमला है। सुरेश सिंह सिकरवार ने आईपीएस चौहान के पिता को आज ही गिरफ्तार करवा दिया था।

PunjabKesari, Retired DSP, Suresh Singh Sikarwar, Shot dead, murder, crime, police, case registered, Shivpuri, Madhya Pradesh

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर सुरेश सिंह सिकरवार और छुन्ना सिंह चौहान के बीच विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते आज छुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ IPC की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से नाराज छुन्ना सिंह चौहान का 26 वर्षीय पुत्र इंद्र प्रताप सिंह चौहान शाम करीब 7:30 बजे अपने साथी के साथ आया और घर के बाहर अलाव के नजदीक बैठे सुरेश सिंह सिकरवार के पहले पैर छुई और  फिर गोली मार दी। सुरेश सिकरवार के पैर व कनपटी में छर्रे लगे हैं। जिसके बाद तत्काल उन्हें सिद्धिविनायक अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News