पी.चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद साध्वी प्रज्ञा ने की टिप्पणी- न्याय तो होता है

8/22/2019 9:56:57 AM

भोपाल: आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट के जरिए बिना नाम लिए टिप्पणी की। साध्वी प्रज्ञा ने लिखा, 'न्याय तो होता है प्रभु के यहां. कलयुग में देर भी नहीं, अंधेर भी नहीं वंदे मातरम।'
 

गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव विस्फोट की मुख्य आरोपी मानी जाती है। मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून लगाया गया। उस वक्त केंद्र में यूपीए की सरकार थी और पी. चिदंबरम गृह मंत्री थे। इसलिए वे इस मामलें में तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाती हैं। 

बता दें कि महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 की रात बम धमाका हुआ था जिसमें 6 लोग मारे गए और 101 लोग घायल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News