Punjab Kesari MP ads

मुरैना में रेत माफिया की दरिंदगी ! वन रक्षक को कुचलकर मार डाला, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला, कहा- प्रदेश में कानून का खौफ खत्म

Wednesday, Apr 08, 2026-01:27 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के मुरैना में रेत माफिया द्वारा वन विभाग के आरक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या की गई। घटना को लेकर एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिंघार ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले चरम पर हैं।

एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मुरैना में रेत माफिया द्वारा वन विभाग की टीम पर हमला कर आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर देना बेहद भयावह घटना है, जो यह दर्शाती है कि अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के तथाकथित सुशासन की वास्तविक तस्वीर है। अवैध खनन माफिया खुलेआम कानून के रक्षकों की हत्या कर रहे हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने इसे शासन की विफलता बताते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण ऐसे गंभीर अपराध सामने आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और कड़ी कारर्वाई करने की मांग की है। उन्होंने मृतक आरक्षक हरकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News