सतना: उल्टी दस्त से 3 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
Sunday, Oct 01, 2023-12:55 PM (IST)

नागौद/सतना (अनमोल मिश्रा) : सतना जिले नागौद थाना अंतर्गत सितपुरा गांव में शनिवार को उल्टी दस्त से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीनों बीमार लोगों का नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मृतकों में 2 बच्चे और एक वृद्ध शामिल है। मृतक आदिवासी परिवार के लोग है। जिसमें झल्ली कोल उम्र लगभग 75 वर्ष, आरती कोल उम्र 3 वर्ष, धनराज कोल उम्र डेढ़ वर्ष है।
बताया गया कि यह परिवार उल्टी दस्त से पीड़ित था और कल रात यह दुःखद घटना हुई है। जो लोग नागौद अस्पताल में भर्ती हैं उनकी भी हालत चिंताजनक है। नागौद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।