Punjab Kesari MP ads

एक जूता जिसने कर दिया अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

Wednesday, Feb 21, 2024-06:30 PM (IST)

उमरिया (के डी खान) : मध्य प्रदेश के उमरिया में अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। यहां जूते ने इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया। दरअसल, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे युवक की चट्टानों के बीच लाश मिली थी, जिसको लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच की। मामले में सबूत के तौर पर पुलिस को घटनास्थल से आरोपी का जूता मिला जिसके बाद सारे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया और पुलिस आरोपी के गिरेबान तक पहुंच गई। घटना को लेकर एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया।

PunjabKesari

मामला है उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के बिछिया का है, जहां जूते के कारण एक हत्या के आरोपी को पकड़ा गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे की हालत में मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने पत्थर पटककर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने मृतक का जूता लेकर चले गए, लेकिन अपना जूता घटना स्थल पर छोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का रिश्तेदार ही निकला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News