सिंगरौली बीजेपी की नई टीम: 19 नेताओं को मिले अहम पद, जानें पूरी लिस्ट

Saturday, Sep 20, 2025-11:17 AM (IST)

सिंगरौली। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंगरौली जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में कुल 19 कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

PunjabKesari

सूची में राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह वैश्य, कृष्ण कुमार कुशवाहा, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे, प्रदीप शाह और विजया सिंह पटेल को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं लालपती साकेत, योगेंद्र द्विवेदी और विक्रम सिंह चंदेल को महामंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा द्रोपदी सिंह, प्रीति पनाड़िया, आलोक यादव, हर्ष सिंह, संदीप झा, रेखा यादव और सुमन सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। अंजनी जायसवाल को कोषाध्यक्ष और विजय वैश्य को कार्यालय मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News