गरबे के बाद लड़कियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! सड़क पर अकेली लड़की को घर पहुंचाकर आएगी पुलिस
Tuesday, Sep 23, 2025-07:40 PM (IST)

भोपाल (MP DESK): मां दुर्गा के पावन नवरात्रे शुरु हो चुके हैं और हर ओर इनकी धूम हैं। नवरात्र में दुर्गा पंडालों में देवी की आराधना और गरबे का आयोजन भी एक खास आकर्षण होता है। लेकिन इस दौरान महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा भी बड़ा जिम्मा होती है। इसी को लेकर गरबा आयोजनों में पहुंचने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। भोपाल के सभी मुख्य गरबा पंडालों और मंदिरों में हाईटेक सुरक्षा के इंतजाम हैं।
पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी रखेगी
सुरक्षा के नजर से आयोजन स्थलों के आसपास पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी रखेगी और गरबा स्थलों के आसपास सिविल ड्रेस में भी पुलिस वाले पैनी नजर रखेंगे। खास बात ये है कि देर रात सड़क पर अकेली दिखने वाली महिलाओं को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का भी काम किया जाएगा। पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी रखेगी और भीड़ की गतिविधियों के साथ ही संदिग्धों पर पर भी पर नजर रखेगी। कहा जा सकता है कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं।